कुरुक्षेत्र। श्रद्धालु व जत्थे जो गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर नवंबर-2024 में पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन करने के लिए जाना चाहते हैं, वे जिला स्तर पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। जिला उपायुक्त की ओर से जारी जानकारी के अनुसार ऐसे श्रद्धालु व जत्थे द्वारा दिए गए आवेदन को उपायुक्त कार्यालय द्वारा सरकार को 20 अगस्त तक भिजवाया जाना है। इसलिए संबंधित श्रद्धालु व जत्थे अपने आवेदन उपायुक्त कार्यालय में जमा करवाएं।