कुरुक्षेत्र। थानेसर शहर के विभिन्न वार्डों में गलियों के निर्माण, पानी निकासी के प्रबंध, पार्कों के जीर्णोद्धार सहित अन्य 49 विकास कार्यों पर सरकार की तरफ से पांच करोड़ 20 लाख रुपए की राशि का बजट खर्च किया जाएगा। उक्त जानकारी हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने दी। इन विकास कार्यों को जल्द शुरू करने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को आदेश जारी किए गए है।
राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि छह लाख 50 हजार रुपये की लागत से वार्ड 23 में जागीर के घर से जय किशन मास्टर के घर तक गलियों की मरम्मत, छह लाख आठ हजार रुपए की लागत से वार्ड 23 में महत्ता के घर से कबाड़ी वाली गली तक, सात लाख 62 हजार रुपये की लागत से वार्ड नंबर 22 में रमेश अरोड़ा से लब्बू के घर तक गली, चार लाख 96 हजार की लागत से वार्ड 23 में पार्क के साउथ साइड की गली, गुरु चरण के घर से लाजवंती के घर तक गलियों का निर्माण कार्य किया जाएगा। राज्यमंत्री ने कहा कि नौ लाख रुपये की लागत से वार्ड 23 गौतम के घर से पवन राणा के घर तक गली, छह लाख रुपये की लागत से जागीर के घर से पवन राणा के घर तक गली, नौ लाख 50 हजार रुपये की लागत से वार्ड 23 में ही काला के घर से पवन राणा के घर तक गली का निर्माण कार्य किया जाएगा।
उन्होंने ने कहा कि छह लाख रुपये की लागत से वार्ड 23 में अनोखा सिंह के घर से काला के घर तक गली, 15 लाख रुपये की लागत से सेक्टर 13 में कुमार स्वीट हाउस से जनता ड्राई क्लीनर तक गली का निमार्ण, दो लाख 88 हजार रुपये की लागत से वार्ड 29 में मन्नू शर्मा के घर से शिवम ब्यूटिक तक गली, सात लाख रुपये की लागत से वार्ड 18 में भीम के घर से मनोज के घर तक गली, 15 लाख की लागत से वार्ड 25 में विभिन्न गलियों, सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा, वार्ड 26, वार्ड 27, वार्ड 28, वार्ड 29 व वार्ड 30 में 15-15 लाख रुपए की लागत से विभिन्न गलियों, सड़कों और नालियों का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आठ लाख 62 हजार रुपए की लागत से वार्ड 26 में दुर्गा माता मंदिर से सार्थक कम्प्यूटर तक गली, आठ लाख 38 हजार की लागत से वार्ड 26 में शांतिनगर गली नंबर आठ में सुखबीर मास्टर के घर से रघुबीर के घर तक गली, वार्ड 31 में रामलाल के घर से कृष्ण के घर तक गली, तीन लाख 51 हजार रुपए की लागत से जांगडा के घर से मुकेश के घर तक गली, 24 लाख 20 हजार रुपए की लागत से वार्ड 16 से 19 में विभिन्न गलियों, लोहे के जंगले, 200 एमएम पीवीसी पाइप लाइन के विकास कार्य, 24 लाख 10 हजार रुपए की लागत से वार्ड 20 से 23 में विभिन्न गलियों, लोहे के जंगले, 200 एमएम पीवीसी पाइप लाइन के विकास कार्य, चार लाख 29 हजार रुपये की लागत से सेक्टर सात में मकान नंबर 1544 से 1557 तक गली निर्माण का कार्य पूरा किया जाएगा।
नाले के निर्माण पर खर्च होगा 48 लाख 38 हजार
राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर शहर में 48 लाख 38 हजार रुपए की लागत से दर्रा खेडा से नाभि कमल मंदिर तक नाले व विभिन्न गलियों का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह 12 लाख 16 हजार रुपए की लागत से वार्ड 21 में सीता राम आश्रम से मुकेश के घर तक गली निर्माण, वार्ड 23 में 13 लाख 8 हजार रुपये की लागत से डाॅ. संतोष मेहला से लेकर ज्ञानचंद भीम कालोनी में गली निर्माण, 11 लाख की लागत से वार्ड 27 में चहल निवास से नरकातारी रोड तक गली का निर्माण किया जाएगा।
20 लाख की लागत से छह पार्कों का होगा जीर्णोद्धार
राज्यमंत्री ने कहा कि सेक्टर सात में मकान नंबर 1078, सेक्टर सात में मकान नंबर 719, सेक्टर सात में मकान नंबर 2233 के सामने तीन पार्कों का जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा। इन पार्कों के निर्माण कार्य पर पांच-पांच लाख रुपए की राशि सहित कुल 10 लाख रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। इतना ही नहीं 10 लाख 20 हजार रुपए के बजट से सेक्टर सात मकान नंबर 2010 के सामने, 2108 के सामने पार्कों का निर्माण किया जाएगा।