फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिपली ब्लॉक के गांवों में करोड़ों के विकास कार्य, सार्वजनिक स्थलों पर शेड बने

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। पिपली ब्लॉक के गांवों में गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों पर करोड़ों रुपये के विकास कार्य किए गए हैं। ब्लॉक समिति पिपली के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह चीमा ने यह जानकारी दी। चीमा ने बताया कि गांवों में चौपालों, गुरुद्वारों और मंदिरों में शेड बनाए गए हैं। इससे ग्रामीणों को सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पिपली ब्लॉक में बिना भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए करोड़ों रुपये की अनुदान राशि उपलब्ध करवाई है। सरकार का प्रयास है कि गांवों में भी शहरों की तर्ज पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों। अध्यक्ष ने कहा कि गलियों और नालियों का सुधार किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर सुविधाएं उपलब्ध करवाना ग्रामीण विकास का अहम हिस्सा है। पिपली ब्लॉक समिति गांवों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य करवाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें