कुरुक्षेत्र। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी (दिशा) की छठी बैठक 27 मार्च को होगी। बैठक का आयोजन दोपहर 2.30 बजे लघु सचिवालय के सभागार में होगा। इसकी अध्यक्षता सांसद नवीन जिंदल करेंगे। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभू राठी ने कहा कि बैठक का एजेंडा सभी विभागीय अधिकारियों को भेज दिया गया है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पूरी तैयारी के साथ आएं और अपने विभाग से जुड़ी एटीआर जल्द प्रशासन के पास भिजवाएं।