फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरों और गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए संकल्प जरूरी : सुधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को जींद आगमन से पहले एक विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 जुलाई को पंचकूला से इस अभियान का आगाज किया था। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा और स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने मंगलवार को इसका शुभारंभ किया। यह अभियान नगर परिषद थानेसर द्वारा नए लघु सचिवालय के पास आयोजित किया गया। सुभाष सुधा ने कहा कि शहरों और गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए हर व्यक्ति को संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री 17 जुलाई को जींद में सुबह 10 बजे पहुंचेंगे और कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, डीएमसी अमन कुमार, ईओ राजेश कुमार सहित कई नेताओं ने श्रमदान किया। सुभाष चंद्र ने कहा कि टास्क फोर्स के सदस्य घर-घर जाकर लोगों को अभियान के प्रति जागरूक करेंगे। उनका लक्ष्य लोगों को जोड़कर हर मोहल्ले को स्वच्छ बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें