फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अवैध कॉलोनी में निर्माण को किया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। जिला नगर योजनाकार की टीम ने 1.80 एकड़ में एक अवैध कॉलोनी में जिला प्रशासन की मदद से तोड़-फोड़ की कार्रवाई की। जिला नगर योजनाकार अधिकारी विक्रम कुमार ने कहा कि विभाग के पास उक्त अवैध कॉलोनी के पनपने का मामला आया था, जिसके उपरांत विभाग की ओर से भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों न तो अवैध कालोनियों में किए जा रहें निर्माण को रोका और न ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग की ओर से इन अवैध कालोनियों में निर्माण को नष्ट करने का काम किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें