फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कृष्ण की बाल लीलाओं किया वर्णन

Sun, 30 Nov 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विख्यात कथा वाचक कृष्ण चंद्र ठाकुर कृष्ण लीला का वर्णन करते हुए। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता महोत्सव के अवसर पर श्री जयराम विद्यापीठ में आयोजित श्रीमद भागवत पुराण की कथा का आयोजन किया गया, जिसके पांचवें दिन विख्यात कथा वाचक कृष्ण चंद्र ठाकुर ने भगवान श्री कृष्ण की मनमोहक बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने श्री कृष्ण बाल लीला, पूतना वध और गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई और सात वर्ष की आयु में गोवर्धन पर्वत को उठाकर इंद्र के अभिमान को चूर-चूर किया। गीता का उपदेश देकर हमें कर्मयोग का ज्ञान सिखाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कर्म के माध्यम से जीवन में अग्रसर रहना चाहिए। इस दौरान कथा व्यास कृष्ण चंद्र ठाकुर ने कई सुरीले भजन सुनाए, जिन्हें सुनकर श्रोता मुग्ध हो गए। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। विख्यात कथा वाचक कृष्ण चंद्र ठाकुर कृष्ण लीला का वर्णन करते हुए। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें