फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने किया श्रमदान

Sun, 28 Sep 2025 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले के प्रवेश द्वार पिपली में सौंदर्यीकरण के कार्य की तस्वीर अब नजर आने लगी है। गीता द्वार पर जहां हाथ से बनी पेंटिंग लोगों को आकर्षित कर रही है वहीं पुल के नीचे चल रहे विकास कार्यों से भी इस प्रवेश द्वार के सौंदर्यीकरण में चार चांद लग रहे हैं। इसी प्रवेश द्वार से सीएम सिटी तथा धर्म नगरी कुरुक्षेत्र शुरू होती है। यह दावा जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने किया, जो इस गीता द्वार पर स्वच्छता अभियान में श्रमदान करने के लिए साइकिल से पहुंचे और करीब एक घंटा श्रमदान भी किया। उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ अभियान के तहत शहर की समस्याओं का समाधान करते हुए सुंदर और प्रदेश में नंबर वन बनाना है। इस दौरान स्ट्रीट लाइटें, सड़कें, चौक, गली, मोहल्ले, पार्क को स्वच्छ बनाना है। उन्होंने कहा कि जो नागरिक अपने पालतू पशुओं को सड़कों पर छोड़ते हैं, उन्हें एक बार समझाया जाएगा, दूसरे बार पांच हजार और तीसरी बार में 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें