फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डिपो को मिली आठ नई बसें, यात्रियों का सफर होगा सुगम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोडवेज डिपो में आठ नई बसें पहुंचने से अब यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने की आस जगी है। इसके साथ ही डिपो में बसों की संख्या बढ़कर 198 हो गई हैं, जिसमें से 143 बसें कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो और 55 बसें पिहोवा सब डिपो के पास हैं।
विज्ञापन


नई बसों के आने से यात्रियों को लोकल और लंबे रूट पर अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी। रोडवेज के अनुसार आवश्यकता और डिमांड के अनुसार, लंबे और लोकल रूटों पर नई बसों का संचालन किया जा सकेगा। उम्मीद है कि यात्री जयपुर, मथुरा, दिल्ली, शिमला, अमृतसर, जालंधर, पठानकोट तक नई बसों में सफर कर सकेंगे। इसके लिए इन बसों को रूटों पर उतारे जाने के लिए डिपो की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। इन बसों को पासिंग की प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द रूटों पर नई बसों को उतारा जाएगा।



दूर का सफर होगा आसान : सोनिया शर्मा
सोनिया शर्मा का कहना है कि डिपो में नई बसों के आने से यात्रियों को फायदा होगा। नई बसों से लंबा सफर यात्रियों के लिए आरामदेह होगा। वहीं कई लोकल रूटों पर बसों को उतारा जा सकेगा, जिससे कि ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन





यात्रियों को मिलेगा फायदा : नरेंद्र पांचाल
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल का कहना है कि डिपो में आठ नई बसें पहुंची हैं। इन बसों के आने से डिपो के बेड़े में 143 बसें हो जाएंगी। अब लंबे रूटों के अलावा लोकल रूटों पर भी बसों को उतारा जा सकेगा। डिपो में बसों की बढ़ोतरी से यात्रियों को फायदा मिलेगा। कई लोकल रूटों पर यात्रियों की ओर से मांग की जा रही है।



डिपो को मिली आठ नई बसें : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि डिपो को आठ नई बसें मिली हैं, जिससे बसों की संख्या बढ़ी हैं। कुछ पुरानी बसों को लंबे रूटों से हटा कर लोकल रूटों पर और नई बसों को उन बसों के स्थान पर लंबे रूट पर उतारने की तैयारी की जा रही हैं। बसों की पासिंग होते ही रूटों पर उतारी जाएगी। यात्रियों को इन बसों के आने से लंबे रूट पर यात्रा करने में फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें