फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सड़कों पर छाया घना कोहरा, वाहनों की थमी रही रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले तीन दिनों से लगातार कोहरे के चलते ठंड लगातार बढ़ रही है। अल सुबह मौसम साफ रहा, तो दिन निकलते ही कोहरे ने सड़कों पर वाहनों की रफ्तार को धीमा कर दिया, जिसके चलते वाहन चालकों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। घने कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन फॉग लाइट जलाकर चलते नजर आए, जबकि घना कोहरा होने के चलते दृश्यता पांच मीटर के करीब रही, जिससे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बनी रही। हालांकि दिन में धूप खिलने के बाद कोहरा साफ होने लगा और लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से पारा लुढ़कने से सर्दी असर ज्यादा होने लगा, जिसके कारण लोग गर्म कपड़ों का प्रयोग कर सर्दी से बचने का प्रयास कर रहे। वहीं आने वाले दिनों में तापमान में और कमी देखने को मिलेगी, जिसके कारण सर्दी और बढ़ेगी। सर्द हवा के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करने पर मजबूर होना पड़ेगा। बढ़ती ठंड से गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा तो वहीं आलू, मटर और टमाटर की फसल को नुकसान होगा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन




आने वाले दिनों यह रहेगा तापमान
वीरवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस
शनिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस
रविवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें