फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बीएड की आवेदन तिथि बढ़ाने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-कुलपति को ज्ञापन सौंप मांगों से कराया अवगत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में संस्कृत महाविद्यालय श्री कृष्णाधाम में शास्त्री तृत्तीय वर्ष में सभी विद्यार्थियों को फेल कर विद्यार्थियों को जीरो नंबर देने पर दोबारा से परिणाम जारी करवाने और बीएड में दाखिले की आवेदन तिथि बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों ने छात्र युवा संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कुवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद विद्यार्थियाें ने कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कुवि सीवाईएसएस अध्यक्ष भारत बराड़ ने कहा कि पहले तो रीअपीयर और रिवैल्युएशन की फीस को बढ़ा दिया गया और फिर पूरी की पूरी एक कक्षा के सभी विद्यार्थियों की रीअपीयर दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन से मांग की कि उत्तरपुस्तिकाएं दोबारा चेक की जाएं और परिणाम दोबारा जारी किया जाए और बीएड में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ाया जाए ताकि वे विद्यार्थी फॉर्म भर सके और विद्यार्थियों का साल खराब होने से बच सके। विवि प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर परिणाम जारी कर दिया जाएगा। एक सप्ताह तक परिणाम जारी न होने पर सीवाईएसएस की ओर से अनिश्चितकालीन धरने का अल्टीमेटम दिया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिकेत सिंह, छात्र नेता लक्की चौहान, चंचल सहित अन्य सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें