कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय टीचर एसोसिएशन एवं नॉन टीचर एसोसिएशन का शिष्टमंडल भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल से मिला। इस दौरान शिष्टमंडल की ओर से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के लिए केंद्र सरकार से सिफारिश करने की मांग उठाई गई। इस शिष्टमंडल में टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. दीपक राय बब्बर, सचिव डॉ. राजपाल, नॉन टीचर एसोसिएशन की अध्यक्ष रजवंत कौर, सचिव रविंद्र तोमर, सहसचिव मनीषा संधू , पूर्व अध्यक्ष डॉ. विवेक गौड़ सहित अन्य मौजूद रहे।