फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: टीबी को हराने के लिए सभी के साझे प्रयास जरूरी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लेबर चौक पर श्रमिकों टीबी रोग के प्रति जागरुक करती टीबी कोऑर्डिनेटर अंजलि। विज्ञप्
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से टीबी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। बह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर सहित लेबर चौक पर श्रमिकों को टीबी से बचाव की जानकारी दी गई। ब्रह्मसरोवर पर आए पर्यटकों, साधुओं और आसपास की झुग्गी-झोपड़ियों में भी टीबी के बचाव के प्रति जागरूक किया गया। टीबी कोऑर्डिनेटर अंजलि की अगुवाई में लोगों को क्षय रोग के प्रति बचाव और नियमित रूप से दवाई व चेकअप की जानकारी दी गई। इसके साथ ही टीबी हारेगा-देश जीतेगा संदेश को भी आमजन तक पहुंचाया। जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव श्याम सुंदर ने बताया कि जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्लम बस्तियों, गांवों और श्रमिकों को बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सरकार की ओर से टीबी उन्मूलन अभियान के तहत टीबी को हराने के लिए सभी के साझे प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं से निक्षय मित्र बनकर टीबी के गरीब मरीजों को गोद लेने की अपील की। इस अवसर पर स्वयंसेवक जोगेंद्र व राहुल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें