फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दीपेंद्र हुड्डा आज थानेसर में करेंगे दो चौपाल, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कांग्रेस के वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत 15 नवंबर को थानेसर विधानसभा क्षेत्र में दो स्थानों पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चाैपाल में रोहतक के सांसद चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यातिथि होंगे, जबकि पूर्व मंत्री एवं थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा भी शामिल होंगे। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष थानेसर ग्रामीण सुनील राणा ने बताया कि पहली चौपाल शाम 3:30 बजे गांव बारना में और दूसरी शाम 4:30 बजे आजाद नगर स्थित 100 फुट रोड पर होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने वोट चोरी कर सत्ता हासिल की है। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र और अपने मताधिकार की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें