कुरुक्षेत्र। केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी दीपांशु ने साइक्लिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर स्कूल एवं अभिभावकों का गौरव बढ़ाया है। कोच योगेश शर्मा ने बताया कि इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलती है जिससे अन्य विद्यार्थी खेलों में भाग लेने के लिए उत्साहित होंगे। उन्होंने बताया कि साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन शाहाबाद में गत 27 से 29 अक्तूबर तक हरियाणा स्टेट रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप के अंतर्गत किया गया। संवाद