फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सेक्टर-10 में खाली जगह से मिला व्यक्ति का सड़ा शव

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। घटनास्थल पर कार्रवाई करती पुलिस व जमा लोग।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-10 की मार्केट के नजदीक खाली पड़ी जगह से 40 वर्षीय व्यक्ति का सड़ा हुआ शव बरामद हुआ। इस शव में कीड़े पड़ चुके थे। बाजू पर लिखे नाम से मृतक की शिनाख्त रिषीपाल निवासी रतगल के रूप में हुई है। वह मेहनत-मजदूरी करता था। इस सप्ताह अचानक लापता हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-सात चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस को सेक्टर-10 की खाली जगह में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना पर उनकी टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। गर्मी और धूप की वजह से शरीर काला पड़ा चुका था। शरीर के कईं अंगों में कीड़े चल रहे थे। मृतक की बाजू पर रिषीपाल और पूनम का नाम लिखा हुआ है। प्राथमिक जांच से लग रहा है कि यह शव पांच-छह दिन पुराना है। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। पुलिस ने रतगल गांव में रिषीपाल के परिजनों से संपर्क किया है। अभी परिजन उसकी शिनाख्त नहीं कर पा रहे हैं। परिजनों के अनुसार रिषीपाल पांच-छह दिन से लापता है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिनाख्त होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों की तसल्ली के लिए डीएनए जांच का सहारा लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें