कुरुक्षेत्र। गांव डल्ला माजरा के पास नरवाना ब्रांच नहर से एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पाकर पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त कराई। मृतक की शिनाख्त गुरमीत सिंह (39) निवासी बगौरा जिला पटियाला (पंजाब) के रूप में हुई।
गुरमीत सिंह गत माह 24 फरवरी को लापता हुआ था, जिसकी 26 फरवरी को थाना नग्गल (अंबाला) में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने गुरमीत के पिता स्वर्ण सिंह के बयान दर्ज इत्तेफाकिया मौत की रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
स्वर्ण सिंह ने बताया कि उसका बड़ा बेटा गुरमीत सिंह 24 फरवरी सुबह करीब साढ़े बजे पटियाला किसी काम से गया था। शाम करीब पौने छह बजे तक वह नहीं लौटा तो उसके पोते ने उसे वीडियो कॉल करके घर आने बारे पूछा था। तब गुरमीत ने 10 मिनट में लौटने की बात कही थी। उस समय गुरमीत नहर के पास खड़ा था। उसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा था। अब 13 दिन बाद नरवाना ब्रांच नहर डल्ला माजरा से उसका शव बरामद हुआ।