लाडवा। मंगलवार देर रात अनाज मंडी धर्मशाला के पास एक प्रवासी मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ललित निवासी नेपाल के रूप में हुई है। मृतक अनाज मंडी लाडवा में मेहनत मजदूरी का काम करता था और वहीं आसपास रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी कुरूक्षेत्र भेज दिया। जांच अधिकारी मूलचंद ने बताया कि जांच में पता चला कि ललित कुछ समय पहले ही अपने घर नेपाल गया था। उसके नेपाल में रहने वाले परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिया है।