फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एसवाईएल से मिला पंजाब के 25 वर्षीय युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दबखेड़ी गांव के निकट एसवाईएल से एक युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराई। मृतक की शिनाख्त हरजिंद्र सिंह (25) निवासी नंदघर राजपुरा जिला पटियाला के रूप में हुई। सूचना पाकर पंजाब पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पंजाब पुलिस में थाना घन्नौर में कार्यरत एएसआई हरदेव सिंह ने बताया कि हरजिंद्र सिंह 15 सितंबर को घर से लापता हुआ था। पुलिस ने शिकायत पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। उसी दिन उसकी बाइक घन्नौर में नहर किनारे से बरामद हुई थी। परिजनों के अनुसार हरजिंद्र तनाव में था। उसी के चलते उसने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। तभी से परिजन नहर में उसकी तलाश कर रहे थे। थाना केयूके पुलिस ने शव को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पंजाब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें