कांबोज धर्मशाला के सामने बने एक खंडहर से शनिवार दोपहर एक व्यक्ति की शव बरामद हुआ। गर्मी के कारण शव बुरी तरह झुलस चुका था और चेहरा कंकाल बन चुका था। मामले की सूचना पाकर सुभाष मंडी चौकी प्रभारी सुभाष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला अस्पताल एवं कॉलेज करनाल भिजवा दिया है। सुभाष चौकी प्रभारी सुभाष ने बताया कि पुलिस को एक डेयरी संचालक ने सूचना दी कि कांबोज धर्मशाला के सामने एक कोठे के खंडहर में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास से साक्ष्य भी जुटाए गए और शव की शिनाख्त कराई, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि शव 20-25 दिन पुराना है। गर्मी के कारण त्वचा झुलस गई है तथा चेहरे कंकाल बन चुका है। प्राथमिक जांच से लगता है व्यक्ति की उम्र 40-50 साल की होगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ही व्यक्ति की मौत का कारण पता चलेगा। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।