कुरुक्षेत्र। पुराना बस अड्डा के सामने सेक्टर 17 में एक युवक का शव बरामद हुआ है, जिसकी देर रात तक पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। वहीं करीब 35 वर्षीय युवक की मौत के क्या कारण रहे, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चल पाएगा।