19 जून से थे लापता, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के थे निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। गांव अरनैचा में नहर में डूबने से दो भाइयों की मौत हो गई। दोनों के शव नहर में बहते हुए मिले। दोनों ही 19 जून को घर से सामान लेने के लिए निकले थे, मगर घर नहीं लौटे थे। मृतक की शिनाख्त राकेश (28) और सुमित 25 के रूप में हुई। दोनों भाई मजदूरी करते थे और गांव बहेड़ी जिला मुजफ्फरनगर (यूपी) के रहने वाले थे।
पुलिस को सूचना मिली थी कि अरनैचा नहर में दो शव पड़े हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकलवाया और उनकी शिनाख्त कराई। दोनों की शिनाख्त राकेश और सुमित के रूप में हुई। दोनों भाई गांव में ही दिहाड़ी मजदूरी करते थे। वहीं उनकी मां ओमबीरी ने बताया कि 19 जून को दोनों भाई घर का सामान लेने के लिए निकले थे। देर रात तक भी दोनों नहीं लौटे तो उसने आसपास उनकी तलाश की, मगर दोनों का कोई पता नहीं चल पाया। थाना प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने उनकी हड्डियों को केमिकल जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा है ताकि उनकी मौत के कारण स्पष्ट हो सके।