फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विज्ञान प्रदर्शनी में डीएवी काॅलेज चीका का उत्कृष्ट प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय जींद में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में डीएवी काॅलेज चीका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में कॉलेज की टीम रसायन विज्ञान में तीसरे स्थान पर रही है।
विज्ञापन

कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. अवतार सिंह भिखन ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में कैथल व जींद जिले के लगभग 20 महाविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। इसमें डीएवी कॉलेज चीका के बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र मोंटी शर्मा और गुरसेवक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले भी डीएवी कॉलेज चीका के विज्ञान के विद्यार्थियों ने अंतर जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय व थापर विश्वविद्यालय में जीत का परचम लहराया है। प्रो. अवतार सिंह ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियो और स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। इस मौके पर प्रो. राजेंद्र गोयल, सुशील गोयल, डॉ. गुरतेज सिंह, प्रो. चांद किरण, प्रो. नरेंद्र शर्मा, राजेश कुमार व सुमन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें