फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाहरी गांव की बेटी ने प्रदेश स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बाहरी गांव की बेटी नवनीत ने प्रदेश स्तरीय हरियाणा सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह प्रतियोगिता वुशू स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा के बैनर तले राम दरबार सभा की ओर से गन्नौर में 14 से 15 मार्च को आयोजित करवाई गई थी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। विजेता खिलाड़ियों का बाहरी गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


कोच विजय गागट ने बताया कि नवनीत ने सब जूनियर कैटेगरी में 27 किलो महिला भार वर्ग में खेलते हुए अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया। नवनीत अब जम्मू कश्मीर में 25 से 31 मार्च तक होने वाले राष्ट्रीय सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपना दमखम दिखाएंगी। इस प्रतियोगिता में वह हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगी। इसके अलावा प्रदेश स्तरीय हरियाणा सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता में सिमरन, जानवी, इश्मीत कौर, सीरत, हरमन और प्रिंस, करण, माधव, मनप्रीत, इशांत ने हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया। गांव के सरपंच श्री सतप्रकाश ने कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत के चलते ही गांव का नाम रोशन हो रहा है। बेटी नवनीत की मेहनत रंग लाई, जिसके चलते प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने में कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें