फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्री माता वैष्णो के दर्शन होंगे आसान, कुरुक्षेत्र स्टेशन पर रुकेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की राह अब आसान होगी। अब मां के भक्त कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन से कटरा के लिए सफर कर सकेंगे। रेलवे की ओर से सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 04075 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पटरी पर आज उतारा जाएगा। यह दिल्ली से चलकर कटरा तक 655 किलोमीटर का सफर तय करेगी। वहीं यह ट्रेनें दोनों दिशाओं में यात्रियों को राहत देने का काम करेंगी, वापसी के लिए यही ट्रेन संख्या 04076 होगी जो कि कटरा से नई दिल्ली के लिए चलेगी। इस ट्रेन में 23 कोच शामिल होंगे।
विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देख रेलवे विभाग ने अहम कदम उठाया है। दिल्ली से चलने वाली इस ट्रेन का ठहराव धर्मनगरी में भी होगा, इसके लिए रेलवे विभाग ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। श्री माता वैष्णो देवी को जाने वाले यात्रियों के लिए यह स्पेशल वातानुकूलित श्रेणी कोच ट्रेन नई दिल्ली से चलकर सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी, उधमपुर और कटरा स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं श्री माता वैष्णो देवी जाने के लिए ट्रेन शुरू होने से धर्मनगरी के लोगों में खुशी की लहर है।



कुरुक्षेत्र में ठहराव
ट्रेन नंबरआगमन-प्रस्थान
ट्रेन नंबर 04075-01:5802:00
ट्रेन नंबर 04076-03:5003:52



फोटो 13
ट्रेन शुरू होने से मिली राहत : गौरव कुमार
गौरव कुमार का कहना है कि अब मां वैष्णो देवी के दर्शनों को जाने के लिए जाने के लिए धर्मनगरी के लोगों को बड़ी राहत मिली है। ट्रेनों में भीड़ होने के कारण लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ता था, कई बार बुकिंग भी नहीं हो पाती थी। अब नई ट्रेन शुरू होने से उम्मीद है कि कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन




मां के भक्तों को होगा फायदा : विनोद कुमार
स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि यात्रियों की मांग और बढ़ती संख्या के चलते ट्रेन संख्या 04075 को नई दिल्ली से पटरी पर उतारा गया है। इस ट्रेन के चलने से मां वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से आज रात 11 बजकर 45 मिनट से चलेगी और अगले दिन सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर कटरा पहुंचेगी वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04076 होगी जो कि कटरा से नई दिल्ली के लिए शाम सात बजे चलेगी और नई दिल्ली सुबह छह बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी।

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन।

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें