फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रों से कराए हरियाणवी संस्कृति के दर्शन

विज्ञापन
कला कीर्ति भवन परिसर में पेंटिंग बनाते कलाकार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद् की ओर से कला कीर्ति भवन में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या और राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में चित्रकला शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के सत्रह चित्रकारों ने हरियाणवी संस्कृति और परिवेश व राष्ट्रीय एकता को दर्शाते चित्र तैयार किए। शिविर का उद्घाटन हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन ने किया।
शिविर में वरिष्ठ चित्रकार आरएस पठानिया, केयू के ललित कला विभाग से सहायक प्रोफेसर राजेश कुमार, रजनी धीमान, अनूप कुमार, भारती धीमान, प्रीति सम्भ्रवाल, संजीव कुमार, भारत लाल, अक्षय, सपना गर्ग, श्वेता, कल्पना, हरीश, मुस्कान, अंजलि धिमान, गौरव कश्यप तथा ममता ने रंग और तूलिका के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति को कैनवास पर उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एक ओर हरियाणवी परिवेश को दिखाते चित्र तैयार किए गए, वहीं हरियाणा की समृद्धि को दिखाते वर्तमान हरियाणा के दर्शन कराए। संजय भसीन ने कहा कि सभी चित्रों को अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. दीपिका, रेनू हुड्डा, धर्मपाल गुगलानी, विकास शर्मा, सीमा काम्बोज, मनीष डोगरा, सपना, जैकी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें