फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी पर बाढ़ का खतरा, कॉलोनियां लबालब

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी को बाढ़ ने दोनों ओर से घेर लिया है। इसके चलते यहां बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है। मुख्य मार्ग ही नहीं दर्जनों कॉलोनियां भी बाढ़ की चपेट में आ चुकी हैं।
विज्ञापन

बुधवार को दीदार नगर कॉलोनी तक गांव ठोल के समीप टूटी नरवाना ब्रांच तो गांव दबखेड़ी के पास टूटी ड्रेडन का पानी पहुंचा था। बुधवार देर रात को की दीदार नगर का अधिकतर हिस्सा डूबने लगा। वीरवार को पिहोवा रोड पर तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। दीदार नगर ही नहीं शांति नगर व आजाद नगर तक पानी पहुंच गया। इसके अलावा कल्याण नगर व प्रोफेसर कॉलोनी के लोगों में भी बाढ़ का भय बना रहा। लोग देर रात तक घरों के आगे दीवार आदि बनाकर बचाव के प्रयास करते रहे।
इसके अलावा शाहाबाद से मारकंडा का पानी भी कुरुक्षेत्र तक पहुंच गया, जो सीधे प्रतापगढ़ के समीप से धर्मनगरी तक पहुंचा तो राणा कॉलोनी, डीडी कॉलोनी, खेड़ी मारकंडा, मोहन नगर, सिरसला रोड, कामरेड कॉलोनी भी कईं-कईं फीट तक जलभराव हो गया। यहीं नहीं इस्माईलाबाद-झांसा रोड पर भी तीन से चार फीट तक पानी पहुंच गया तो देर शाम तक देवीकूप मां भ्रदेकाली मंदिर से आगे तक पानी पहुंच गया। वही यहां कुबेर कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, पारस एनक्लेव सहित आसपास का पूरा क्षेत्र पानी में डूब गया। गांव बाहरी तक पानी पहुंचा तो इसके आसपास की कॉलोनियां भी जलमग्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें