इस्माईलाबाद। चोरों ने अटल श्रमिक मजदूर कैंटीन से दो सिलेंडर चोरी कर लिए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। लोटनी गांव निवासी रीटा रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह देविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है। उसे अनाज मंडी इस्माईलाबाद में कैंटीन की जिम्मदारी दी गई है। कैंटीन चलाने के लिए उसे दो सिलिंडर और अन्य सामान भी दिया गया है। शनिवार सुबह जब उसने कैंटीन को खोला तो देखा कि स्टोर व रसोई का ताला टूटा हुआ था और दोनों सिलिंडर गायब थे। पुलिस ने रीटा की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद