शाहाबाद। अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर देर रात हादसे में एक साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मांगा राम वासी रामनगर के रूप में हुई है।
गांव वासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसका भाई साइकिल पर सवार होकर घर के लिए आ रहा था। नेशनल हाईवे पर जैसे ही वह साहा रोड के पास पहुंचा तो अंबाला की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह नीचे गिर गया। कार चालक ने इसके बाद कुछ दूरी तक उसके भाई को घसीटा और उसके बाद भाग गया। गंभीर रूप से घायल मांगा राम को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी है।