फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 25 जून से फरीदाबाद में शुरू होगा कप फॉर द ब्लाइंड टूर्नामेंट, तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। 25 जून से फरीदाबाद में तीन दिवसीय हेलन केलर क्रिकेट चैलेंज कप फॉर द ब्लाइंड का आयोजन होगा, जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी के चलते ही रविवार को एक निजी रेस्टोरेंट में क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन हरियाणा की एक विशेष बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान अजीत सिंह पटवा और सचिव कृष्ण कुमार मलिक ने की। बैठक में एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष सुषमा गुप्ता, दृष्टिबाधित पुरुष क्रिकेट टीम हरियाणा के कप्तान दीपक मलिक और दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम हरियाणा की कप्तान दीपा सक्सेना भी पहुंचे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान अजित सिंह पटवा ने बताया कि इस टूर्नामेंट हेतु आज तीन कमेटियां गठित की गई है, जिनमें डिसिप्लीन कमेटी कि जिम्मेदारी शुष्मा गुप्ता को दी गई है, जबकि इस कमेटी में उनका साथ भीम सिंह यादव देंगे। नए खिलाड़ियों की खोज करने के लिए बनाई गई टीम में रवि कुमार और जितेंद्र मलिक को जिम्मेदारी सौंपी गई है, इस कमेटी में उनका साथ दीपक मलिक देंगे।
उन्होंने बताया कि यह टीम हरियाणा के हर ब्लाइंड स्कूल में जाकर प्रतिभावान छात्रों की खोज करेगी। इसके अलावा बैठक में एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने टीम हेतु नए अंपायरों की नियुक्ति करने के लिए सभी अधिकार प्रधान पटवा और सचिव कृष्ण मलिक को सौंपे है। प्रधान पटवा ने बताया कि फरीदाबाद में 25 जून से 27 जून तक होने वाले कप फॉर द ब्लाइंड में हरियाणा, केरला, हिमाचल और राजस्थान की चार टीमें भाग लेंगी और इस इस टूर्नामेंट की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग मंत्री हरियाणा मूल चंद शर्मा करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो दिन दिन-रात इन टीमों में मैच होंगे और विजेता टीमों को एसोसिएशन की तरफ से सम्मानित भी किया जाएगा। एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष सुषमा गुप्ता ने बताया कि हरियाणा देश में एक मात्र ऐसा राज्य है जहां क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन हरियाणा के सदस्यों की मेहनत से लड़कियों की अलग टीम है।


सरकार करे ब्लाइंड खिलाड़ियों के लिए स्थायी भत्ते की व्यवस्था
एसोसिएशन के सचिव कृष्ण कुमार मलिक में प्रदेश सरकार से मांग की है कि ब्लाइंड खिलाड़ियों के लिए खेल विभाग हरियाणा स्थायी भत्ते की व्यवस्था करे। जिससे ब्लाइंड खिलाड़ियों को हौसला मिले। फिलहाल एसोसिएशन के सदस्यों और डोनरों के माध्यम से इन खिलाड़ियों की हर जरूरत को पूरा किया जा रहा है, लेकिन अगर स्थायी भत्ते की घोषणा हो गई तो यह खिलाड़ी अपनी प्रतिभा में इजाफा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें