फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान धार्मिक यात्रा के लिए 16 नवंबर को 124 सदस्यों का जत्था होगा रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर की ओर से पाकिस्तान भेजे जाने वाले जत्थे में हरियाणा से 124 सदस्य शामिल होंगे। हरियाणा से पाकिस्तान धार्मिक यात्रा के लिए जाने वाले जत्थे को ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी से एसजीपीसी कार्यकारिणी समिति सदस्य जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना, धर्म प्रचार कमेटी सदस्य जत्थेदार तजिंद्रपाल सिंह 16 नवंबर को रवाना करेंगे। सिख मिशन हरियाणा के सहायक प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि सिख मिशन हरियाणा के प्रभारी ज्ञानी मंगप्रीत सिंह के मार्गदर्शन में जत्थे को भेजने की सारी कार्रवाई पूरी की गई है। इस जत्थे की अगुवाई शिरोमणि अकाली दल महिला विंग हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष एवं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर की पूर्व सदस्य बीबी रविंद्र कौर अजराना करेंगी। पाकिस्तान धार्मिक यात्रा पर देश भर से जाने वाले 2850 सदस्यों के जत्थे को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर की प्रधान बीबी जगीर कौर 17 नवंबर को श्री अमृतसर साहिब से रवाना करेंगी। जत्था वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान में प्रवेश करेगा। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में सभी 124 सदस्यों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। इस यात्रा पर जाने के लिए सदस्य को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें