फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मुर्तजापुर गांव के पास दिखा मगरमच्छ, तलाश में जुटे रहे गोताखोर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मगरमच्छ की तलाश करते गोताखोर। संवाद
विज्ञापन
पिहोवा। मुर्तजापुर गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब बस अड्डे के समीप एक मगरमच्छ दिखाई दिया। वहां ग्रामीणों व राहगीरों ने तत्काल ही सूचना गोताखोर प्रगट सिंह को दी तो वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मगरमच्छ की तलाश में अभियान चलाया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पकड़ा नहीं जा सका था। बताया जा रहा है कि मगरमछ बस अड्डे के समीप झाड़ियों के बीच दिखा था जो कुछ ही देर बाद वहां पर गहरे व पानी के भरे गड्ढों में चला गया, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया।गोताखोर प्रगट सिंह का कहना था कि जाल बिछाने के बाद भी मगरमच्छ का पता नहीं चला और अब कल फिर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें