फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबाद थाने से हंगामा, आरोपी को छुड़ाने की कोशिश

Tue, 09 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के एक आरोपी को पुलिस के कब्जे से जबरदस्ती छुड़ाने के लिए उसके परिजनों ने थाना शाहाबाद में जमकर हंगामा काटा। उन्होंने आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की और गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों से भद्रता की। थाने में हंगामा होते देख बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंच गए।
विज्ञापन


सभी ने हंगामा करने वाले परिजनों को काबू करने का प्रयास किया। जब वह नहीं माने तो इसके बाद आरोपी के पिता और बहन को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मां की तलाश की जा रही है। गांव नगला निवासी बलकार सिंह ने दो फरवरी को मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा कर्मियों के साथ शराब के नशे में मारपीट की थी।

इसके साथ ही उसने कालेज के गेट पर कार से टक्कर मार दी। पुलिस ने शाहबाद निवासी बृजमोहन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। रविवार को एएसआई बलबीर दत्त पुलिस टीम के साथ आरोपी बलकार सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आए।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही आरोपी के पिता गुरबचन सिंह, उसकी मां और बहन पुलिस थाने पहुंच गए। वहां उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपी बलकार सिंह को गिरफ्तार कर लेकर आए पुलिस कर्मियों के साथ परिजनों ने जमकर अभद्रता की। हाथापाई की कोशिश भी की।

बताया जा रहा है कि उन्होंने आरोपी बलकार सिंह को जबरदस्ती छुड़वाने के लिए हंगामा किया, तो थाने में तैनात दूसरे पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने हंगामा करने वालों को शांत कराने का प्रयास किया। इसके बाद भी हंगामा करने पर पुलिस ने आरोपी के पिता गुरबचन सिंह को तुरंत पकड़ लिया, जबकि बलकार सिंह की मां और बहन वहां से भाग निकलीं।

बाद में पुलिस ने आरोपी बलकार सिंह की बहन को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की मां के को पकड़ने के लिए पुलिस सोमवार को दिनभर दबिश देती रही। पुलिस ने आरोपी बलकार सिंह को सोमवार को अदालत में पेश किया।  वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। इस पर उसके पिता, मां और बहन ने थाने में आकर हंगामा शुरू कर दिया और आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के परिजनों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, हिरासत में लिए आरोपी को छुड़वाने की कोशिश करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी के पिता और बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी मां की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

राजेश कुमार, एसएचओ, थाना शाहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें