अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। सोमवार देर रात को एक युवक ने न्यू कॉलोनी में एक कबाड़ी की दुकान के बाहर पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । युवक की बीरु निवासी दिल्ली के रुप में पहचान हुई है। सुभाष मंडी चौकी प्रभारी महिंद्र सिंह ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र में कईं सालों से कूड़ा बीनने का काम करता था। पहले वह अपने चाचा के पास रहता था, कूड़ा बीनने के बाद सड़क पर ही सो जाता था। ये भी जानकारी मिल रही है कि वह कुछ महीनों से मानसिक रुप से बीमार चल रहा था। चौकी इंचार्ज ने कहा कि उन्होंने शव को एलएनजेपी अस्पताल के मर्चरी हाऊस में पहुंचा दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है ।