फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से फंदा लगा युवक ने दी जान

Wed, 21 Sep 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सोमवार देर रात को एक युवक ने न्यू कॉलोनी में एक कबाड़ी की दुकान के बाहर पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ।   युवक की बीरु निवासी दिल्ली के रुप में पहचान हुई है। सुभाष मंडी चौकी प्रभारी महिंद्र सिंह ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र में कईं सालों से कूड़ा बीनने का काम करता था। पहले वह अपने चाचा के पास रहता था,  कूड़ा बीनने के बाद सड़क पर ही सो जाता था। ये भी जानकारी मिल रही है कि वह कुछ महीनों से मानसिक रुप से बीमार चल रहा था। चौकी इंचार्ज ने कहा कि उन्होंने शव को एलएनजेपी अस्पताल के मर्चरी हाऊस में पहुंचा दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें