फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक परिवार के तीन सदस्यों ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर

Fri, 20 Nov 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर अंतर्गत गांव अढोनी में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उन्हें कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले के पीछे घरेलू विवाद को कारण बताया जा रहा है। गांव अढोनी में वीरवार को दोपहर बाद यहां रहने वाले राजू, उसकी पत्नी कमला और राजू की माता राजदुलारी ने घर में ही किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। निजी अस्पताल के संचालक डॉ. अनुराग कौशल ने बताया कि जिस समय ये तीनों उनके अस्पताल में आए थे। उनकी हालत बेहद नाजुक थी।  अब केवज राजू की हालत खराब है। दोनों महिलाओं की हालत में सुधार आया है। राजू की पत्नी कमला के भाई ने बताया कि घर में थोड़ी बहुत कहासुनी हो जाती है। आशंका है कि किसी विवाद के बाद ही तीनों ने यह कदम उठाया है। चिकित्सकों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें