फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को पकड़ने की लगाई गुहार

Thu, 01 Oct 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना शहर के अंतर्गत गांव बिशनगढ़ में सोमवार को एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत होने के बाद मायके पक्ष ने न्याय न मिलने पर बुधवार को एसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मायके पक्ष ने कहा कि उनकी बेटी की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है। हत्या आरोपी सरेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें नहीं पकड़ रही। उनके साथ बिशनगढ़ के करीब 150 लोग भी थे। एसपी के कार्यालय में न होने पर गांववासी कार्यालय के सामने ही बैठ गए।

एसपी सिमरदीप के आने पर मृतका के भाई रामपाल ने बताया कि उनकी बहन की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। आरोप लगाया कि इस मामले में पांच दोषी है। कहा कि उसकी बहन का पति उससे मारपीट करता था और किसी जमीन को लेकर विवाद भी चल रहा था।
विज्ञापन


एसपी को बताया कि मृतका के पति का सोमवार सुबह फोन आया कि उसकी बहन की मौत हो गई है। एसपी ने मृतका के परिजनों को सही कार्रवाई का भरोसा दिया है।

परिजनों का दावा, बेटी ने देखा है सारा मंजर
एसपी से मिले परिवारजन ने बताया कि मृतका की एक बेटी डिंपी है। वह घटना के वक्त घर पर ही थी। उन्होंने बताया कि मृतका को पांच लोग घसीट कर रसोई में ले गए थे और वहां मारपीट कर फांसी पर लटका दिया।

यह सारा मंजर डिंपी ने देखा है। परिजनों ने एसपी से इस मामले में डिंपी से भी बात करने की गुहार लगाई है।

महिला की संदिग्ध मौत के मामले में गांव बिशन गढ निवासी मिले थे। इस मामले की पूरी जांच डीएसपी हेड क्वार्टर कृृष्ण कुमार को दी गई है।

महिला के मायके पक्ष से शव का दाह संस्कार करने को कहा है। मृतका के परिजनों को सही कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मामले में मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उसकी बेटी के बयान भी होने है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें