फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम कर्मचारी नेता को मारा थप्पड़

Fri, 22 Apr 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला कैंट में वीरवार को नगर निगम अंबाला सदर कार्यालय में दो कर्मचारियों में ट्रैक्टर ट्राली चलाने पर विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि कर्मचारी नेता को एक पक्ष ने बुला लिया, जबकि इसी नेता को एक कर्मचारी ने थप्पड़ जड़ दिया। मामला अधिकारियों तक पहुंचा, जिस दौरान करीब दो घंटे तक इन कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखा।


 निगम में तैनात दो कर्मचारियों में ट्रैक्टर ट्राली चलाने को लेकर विवाद हो गया। एक कर्मचारी जहां खुद इसे चलाना चाह रहा था, वहीं दूसरा भी ट्रैक्टर ट्राली चलाने पर अड़ गया। मामला काफी बढ़ गया और दोनों में जबरदस्त बहस हो गई। अन्य कर्मचारियों ने भी मामला सुलझाने के लिए कर्मचारी नेता को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी नेता दोनों पक्षों की बात सुन ही रहा था कि इसी दौरान उक्त दोनों में से एक ने इस कर्मचारी नेता को ही थप्पड़ दे मारा। इसके बाद कर्मचारी नेता के समर्थकों ने कामकाज ठप कर दिया और निगम अधिकारियों की जानकारी में मामला लाया। इन सभी ने अधिकारियों से मांग की है कि उक्त चालक कर्मचारी पर विभागीय तथा पुलिस कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें