फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई की पत्नी का बैग छीनने वाले निकले 10 वीं 11 वीं के छात्र

Fri, 17 Feb 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरआई की पत्नी का बैग छीन कर फरार हुए तीन विद्यार्थियों को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इस बैग में तीन पासपोर्ट, मोबाइल फोन, हजारों की इंडियन और कनेडियन करेंसी सहित अन्य सामान था। वारदात को अंजाम देने वाले तीनों विद्यार्थी शहर के तीन प्रतिष्ठित स्कूलों में पढ़ने वाले बताए गए हैं। बताया गया है कि यह घटना 11 फरवरी शेख चेहली मकबरे के पास हुई थी पुलिस ने झांसा रोड भद्रकाली चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से इन्हें गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तारी के बाद उक्त सामान और वारदात में प्रयोग की गई स्कूटी भी बरामद की और इन्हें ज्यूनाइल कोर्ट के आदेश पर बाल सुधार गृह अंबाला भेजा गया है।

कृष्णा गेट पुलिस चौकी के प्रभारी तरसेम कुमार के मुताबिक गांव हसनपुर झांसा वासी एक महिला ने बताया था कि 11 फरवरी 2017 को सायं करीब 5.30 बजे के करीब वह अपनी बेटी के साथ रिक्शा में सवार होकर शेख चिल्ली मकबरा कुरुक्षेत्र के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान पीछे से एक काले रंग की स्कूटी पर सवार युवक जिनकी उम्र करीब 16 से 17 वर्ष थी, इन्होंने झपट्टा मारकर उसके हाथ से बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। महिला ने बताया कि उसके बैग में 18 हजार रुपये, 25 केनेडियन डॉलर, 2 मोबाइल, 3 पासपोर्ट और उसके कुछ अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी थे। बताया कि गया है कि शिकायतकर्ता महिला के पति विदेश में है। घटना वाले दिन वह कुरुक्षेत्र में अपने एक रिश्तेदारी मृत्यु पर शोक व्यक्त करने आए थे। इस दौरान उनके साथ छीना झपटी की घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरों की मदद से हुई तीनों गिरफ्तारी : एसपी      
एसपी अभिषेक गर्ग ने बताया कि प्रबंधक थाना शहर थानेसर निरीक्षक केवल सिंह तथा उनकी टीम कृष्णा गेट चौकी प्रभारी एसआई तरसेम सिंह एवं अन्य कर्मियों ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए अपराधियों की तलाश शुरू की। इस दौरान टीम ने शेख चिल्ली मकबरा के आसपास के क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली, जिसके बाद घटना में संलिप्त तीनों आरोपियों की पहचान संभव हुई।        
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें