फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौंवी कक्षा की छात्रा से दुराचार, दो गिरफ्तार

Fri, 23 Oct 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद में 9वीं कक्षा की एक छात्रा से दुराचार का मामला सामने आया है। छात्रा की मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है। आरोपियों में एक नाबालिग बताया जा रहा है। मामले के अनुसार शाहाबाद के एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ रही छात्रा की मां ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 16 अक्तूबर को उसकी बेटी स्कूल में थी। इसी दौरान लंडी गांव के निवासी सोनू व एक अन्य नाबालिग युवक बाइक पर उसके पास आए और उन्होंने कहा कि उसका दोस्त आदित्य उसे बुला रहा है। इस पर वह उसे बहला फुसला कर लंडी गांव में खेतों में ट्यूबवेल पर ले गए। वहां पर आदित्य नाम का युवक भी था। बताया जा रहा है कि वहां पर सोनू ने छात्रा के साथ दुराचार किया। शाहाबाद थाना पुलिस ने मामले की जांच महिला थाना पुलिस को भेज दी। महिला थाना प्रभारी कुसुम लता ने बताया कि छात्रा की मां की शिकायत पर दुराचार, 4 पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों जिनमें सोनू और एक नाबालिग को वीरवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के समक्ष रात में ही पेश करने के लिए टीम गई है। वहीं, दूसरे आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें