फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: पत्नी-बच्चों की हत्या का मामला; पुलिस ने खंगाला राकेश का घर, फंदा लगाने में प्रयोग की चुनरी बरामद

Fri, 08 Dec 2023 11:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

अनफिट होने के कारण आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। हर पहलू से वारदात की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी के दोस्त व सहकर्मियों से भी पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के झांसा के शांति नगर (कुरड़ी) में पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या करने के मामले में पुलिस आरोपी राकेश के खिलाफ मजबूत केस तैयार करने में जुटी है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर सुबूत एकत्रित कर रही है। पुलिस छोटे से छोटे सुराग को भी महत्वपूर्ण मानकर जांच में जुटी है, वहीं पुलिस आरोपी राकेश की गिरफ्तारी से पहले उसके वारदात का तरीका भी जानने में जुटी है ताकि पूछताछ के दौरान आरोपी पुलिस को गुमराह करने का प्रयास न कर सके।

विज्ञापन


बता दें गुरुवार को राकेश ने अपनी पत्नी रीना (30), बेटी गुरसिफ्त उर्फ जिया (04) और डेढ़ साल के बेटे क्रियांस की हत्या कर दी थी। इस जघन्य अपराध के बाद आरोपी ने फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया था। पहले आशंका जताई जा रही थी कि आरोपी ने जहरीला पदार्थ देकर तीनों की हत्या होगी, मगर फोरेंसिक विशेषज्ञ ने पोस्टमार्टम में तकिए से मुंह दबाने और चोट मारकर हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम के दौरान बच्चों के माथे पर चोट थी और रीना के गले की हड्डी टूटी मिली थी। अब पुलिस जहरीला पदार्थ, गला व मुंह दबाकर हत्या के साथ अन्य पहलू से मामले की जांच में जुटी है।

इन्हीं सुबूत को एकत्रित करने के लिए शुक्रवार को पुलिस ने राकेश के कमरे (घटनास्थल) का बारीकी से निरीक्षण किया। यहां से पुलिस टीम ने हर चीज की गहनता से जांच की साथ ही ग्रामीण, पड़ोसी और परिजनों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन


यहां तक कि पुलिस आरोपी के दोस्त और सहकर्मियों से भी बातचीत करेगी ताकि उसकी मानसिकता उजागर हो सके। साथ ही पुलिस आरोपी के आत्महत्या के प्रयास मामले को गंभीरता से लेकर चल रही है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अस्पताल पहुंची थी पुलिस
आरोपी राकेश की गिरफ्तारी के लिए झांसा पुलिस टीम करनाल के कल्पना चावला अस्पताल गई थी, मगर यहां टीम को बेरंग ही लौटना पड़ा। चिकित्सकों ने राकेश को बेसुध बताया, जिस कारण आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। अब आरोपी के होश में आने के बाद उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

वारदात में इस्तेमाल चुन्नी बरामद
थाना झांसा प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को टीम ने घटनास्थल से आत्महत्या का प्रयास करने की वारदात में इस्तेमाल चुन्नी को बरामद किया है। मौके से कोई जहरीला पदार्थ संबंधी कोई वस्तु बरामद नहीं हुई। हालांकि पुलिस हर छोटी से छोटी चीज की जांच कर रही है ताकि आरोपी को सख्त सजा दिलाई जा सके। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या के मामले में आत्महत्या करने के प्रयास की धारा भी संलग्न की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें