फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: यूपी से ट्रेन में नशीला पदार्थ लेकर चले, अंबाला में जांच के डर से उतरे कुरुक्षेत्र, 2 धरे, तीसरा फरार

Tue, 29 Aug 2023 09:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र उतरते ही दो नशा तस्कर काबू कर लिए गए। कुरुक्षेत्र से बस से पंजाब जाना था। रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो का इंतजार कर रहे थे। पांच बैग में डोडा भरा था। 50 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद किया गया है। आरोपी सात दिन के रिमांड पर लिए गए हैं।
विज्ञापन
डोडा चूरा पोस्त के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन के जरिए यूपी से नशीला पदार्थ लेकर कुरुक्षेत्र पहुंचे दो आरोपियों को हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट कुरुक्षेत्र ने दबोच लिया। हालांकि उनका तीसरा साथी चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी कृष्ण पाल उर्फ भूरे वासी गांव खैलम व अवनीश कुमार वासी गांव वनारा बलिया जिला बरेली यूपी के कब्जे 50 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ है। आरोपी स्टेशन के बाहर ऑटो का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन


एचएसएनसीबी के कुरुक्षेत्र के प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि तीन नशा तस्कर कृष्ण पाल, अवनीश व कासिम निवासी खैलम रेलवे स्टेशन पर उतरे हैं। तीनों डोडा चूरा पोस्त बेचने का धंधा करते हैं। तीनों रेलवे स्टेशन के बाहर सेक्टर-13 साइड के गेट पर नशीले पदार्थ के साथ मौजूद हैं।

उनके पास भारी मात्रा में नशीला पदार्थ है। आरोपी यहां ऑटो का इंतजार कर रहे हैं। वह बस के जरिए नशीला पदार्थ लेकर पंजाब जाएंगे। सूचना पर टीम ने मौके पर छापामारी कर कृष्णपाल और अवनीश को काबू कर लिया, जबकि कासिम चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


आरोपियों के पास से बरामद पांच बैग से 50 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर थानेसर में केस दर्ज कर आरोपी कृष्णपाल और अवनीश को गिरफ्तार कर लिया।

अंबाला में छानबीन के डर से उतरे कुरुक्षेत्र
आरोपियों को यूपी से पंजाब में नशीला पदार्थ सप्लाई करना था। वे कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर कर बस से पंजाब जाने की फिराक में थे, क्योंकि अंबाला में उनको छानबीन का डर था। इस कारण तीनों कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर उतर गए। आरोपी कृष्णपाल और अवनीश को अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस गहनता से मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें