पंजाब के कोटकपुरा में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के विरोध में रविवार को गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान कुलवंत सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।
इस मौके पर साध संगत ने गुरुद्वारा परिसर में एकत्रित होकर गुरु ग्रंथ के सामने अरदास की कि पंजाब में शांति और अमन चैन बना रहे। दो मिनट का मौन रख फायरिंग में मारे गए दो सिखों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई। गुरुद्वारा सिंह सभा के महासचिव तारा सिंह ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी सिख संगत का अपमान है।
इस अपमान को कभी सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी गुरु नानक नाम लेवा सिख संसार के किसी भी कोने में बैठा है, उसे पंजाब में हुए इस हादसे से गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि दोषियों को पकड़ कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि प्रदर्शन में हुई फायरिंग में शहीद हुए सिखों के परिवारों को मान सम्मान दिया जाए। इस मौके पर सतनाम सिंह, तारा सिंह, कुलबंत सिंह, बंटी गुंबर, बलदेव सिंह, भूपिंद्र सिंह, शीतल सिंह, प्रकाश थिंद, गुरमेज सिंह, गुरजीत सिंह, बलिहार सिंह, महिंद्र सिंह, हरजीत सिंह, फतहेसिंह, हरप्रीत सिंह, जसबीर सिंह, बलवंत सिंह, हरभजन सिंह आदि उपस्थित रहे।