फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलगाम निजी बस ने तोड़ी ग्रिल, एक घायल

Sun, 04 Oct 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहन नगर पुल पर शनिवार को सुबह एक तेज रफ्तार निजी बस ने पुल की रेलिंग तोड़ दी और एक स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


जिससे स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद पुल पर दोनों ओर जाम लग गया। बहुत देर बाद दो बाइक सवार युवकों ने घायल युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है।

शनिवार सुबह करीब सवा दस बजे एक प्राइवेट बस सवारियों को लेकर नए बस स्टैंड की ओर जा रही थी। मोहन नगर पुल पर बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई।
विज्ञापन


तेज टक्कर से रेलिंग टूट गई और बस की चपेट में एक स्कूटी सवार भी आ गया। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद रोड पर दोनों तरफ जाम लग गयाप्। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। उसे लोगों ने किसी तरह से निकलवाया।

20 मिनट रहा जाम, पुलिस पहुंची बाद में
हादसे के बाद करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा। इस दौरान पुलिस मौके पर नही पहुंची। हादसे के बाद चालक बस को भगा ले गया।

हादसे के करीब आधा घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक घायल को भर्ती कराने के लिए दो बाइक सवार ले गए थे। यह हालात तब रहे, जबकि हादसे वाले स्थान से महज 200 मीटर पहले ही पुलिस की टीम बाइक सवारों के चालान काटने में व्यस्त थी।

लेकिन उन्होंने जाम और हादसे के बारे में जानकारी करने की जरूरत नहीं समझी

नहीं रोकी किसी ने गाड़ी, फिर ले गए बाइक पर ही  
कुरुक्षेत्र शहर को धर्मनगरी कहा जाता है, लेकिन यहां के लोगों की संवेदनाएं शायद दम तोड़ चुकी हैं। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को कुछ बाइक सवार युवकों ने संभाला।

इसके बाद वह उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए लोगों से गुहार लगाते रहे। इसके बाद भी किसी कार चालक या अन्य वाहनों चालकों ने घायल मदद करने का प्रयास नहीं किया। अधिकांश गर्दन हिलाकर मना कर चलते बने।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर मौके पर गया भी था, लेकिन मौके पर न तो बस ही मिली और न ही कोई घायल युवक। वहां खड़े लोगों ने बस का नंबर दिया है। देर शाम तक कोई रुका (सूचना) भी किसी अस्पताल से नहीं आई। जांच की जा रही है।
सत्यवान, जांच अधिकारी, सुभाष मंडी पुलिस चौकी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें