अवैध कब्जों को लेकर सीएम को भेजी शिकायत
कुरुक्षेत्र (ब्यूरो)। गांव भूसथला में कथित तौर पर पंचायती जमीन पर कब्जे को लेकर मामला सीएम दरबार में पहुंच गया है। गांववासी ही परमाल सिंह ने सीएम विंडो पर शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाए है कि गांव की पंचायती जमीन पर लोगों द्वारा अवैध कब्जे किए जा रहे है। यहां तक कि एक व्यक्ति द्वारा लगभग छह कनाल जमीन पर कब्जा किया गया है तो दूसरे लोग भी पंचायत की जमीन पर कब्जे करने के प्रयास कर रहे है। उन्होंने गुहार लगाई है कि इन अवैध कब्जों पर रोक लगाई जाए।