फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Aug 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्तर में पशु तस्कर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
युवक पर फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने एक और पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पुलिस को पांच मामलों में तलाश थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक 19 मई को आजाद निग निवासी कुलदीप राणा ने सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि पिकअप वाहन में आए पशु तस्करों ने उस पर और उसके साथियों पर फायर किया और मारने की कोशिश की। मामला दर्ज होने के बाद अपराध शाखा दो के प्रभारी के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर गुलाब सिंह, हवलदार प्रदीप कुमार और अजय कुमार की टीम ने बुधवार को यमुनानगर के छोटा लापुरा निवासी माबूब हसन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पिकअप भी बरामद की है। बता दें कि पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में तीन आरेापी राजू, पप्पू और मुन्ना को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें