कुरुक्षेत्र। विदेश भेजने का झांसा देकर 20 लाख रुपये हड़पने का मामला आदर्श थाना पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। जानकारी के अनुसार गांव बारवा रितेश पुत्र जगदीश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 2016 में उसकी मुलाकात दिल्ली वासी बाबी पुत्र महेंद्र से हुई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार वह विदेश में जाना चाहता था। बॉबी ने उसे आस्ट्रेलिया भेजने का सब्ज बाग दिखाया और उससे 20 लाख रुपये ऐंठ लिये। इसके बाद आरोपी ने ना तो उसे विदेश भेजा और ना ही 20 लाख रुपये वापिस दिये। पुलिस ने उपरोक्त आरोपों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।