फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग महिला और चिकित्सक गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग महिला और चिकित्सक गायब
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। थाना झांसा एरिया से संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग महिला के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। थाना झांसा में दी अपनी शिकायत में मालू राम निवासी अजराना खुर्द ने बताया कि उसकी पत्नी संतरो देवी करीब चार महीने पहले घर से कहीं काम के सिलसिले में निकली थी। वह अभी तक नहीं लौटी। सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थाना शहर थानेसर से एक डॉक्टर के भी गायब होने की जानकारी सामने आई है। शहर थानेसर थाना में दी शिकायत में डॉ. मोनिका निवासी सेक्टर-7 कुरुक्षेत्र ने बताया कि उसके पति डॉ. दीपक अग्रवाल नौ फरवरी को अंबेडकर चौक के निकट स्थित अपने क्लीनिक से कार में बैठकर कहीं गए थे। वह अभी तक वापस नहीं आए। उनकी सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चिकित्सक की उम्र 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें