फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग स्मगलर का फोन सीआईए के हाथ में था और जेल से मांगी जा रही थी सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग स्मगलर का फोन सीआईए के हाथ में था और जेल से मांगी जा रही थी सप्लाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
अपराध शाखा ने जिस शख्स को स्मैके साथ पकड़ा था, उसके मोबाइल पर जेल से कॉल आया और जल्द ही नशीला पदार्थ भेजने के लिए कहा गया। यह सुन अपराध शाखा के अधिकारी भी सकते में आ गए। कॉल को ट्रेस किया गया तो पता चला कि नशा सप्लायर को जेल के भीतर से फोन करने वाला शख्स 2012 से हत्या के एक प्रकरण में बंद है। इसके बाद हरकत में आए अधिकारियों ने तत्काल इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि जिला जेल के बंदी से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी ने बताया कि जिले की अपराध शाखा ने आठ अक्तूबर को ही सेक्टर-7 निवासी लक्की को दस ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया था। कार्रवाई के दौरान लक्की के मोबाइल फोन की घंटी बज गई। पुलिसकर्मियों ने जब उसे ऑन किया तो जिला जेल से एक बंदी नशीले पदार्थ की मांग कर रहा था। पुलिस ने इसकी सूचना जिला जेल प्रशासन को दी। सूचना पर जेल प्रशासन ने जेल में मोबाइल का उपयोग करने वाले आरोपी रोशन लाल निवासी जुरासी खुर्द थाना पिहोवा जिला कुरुक्षेत्र की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। रोशन लाल के खिलाफ हत्या का मामला पिहोवा थाने में 2012 में दर्ज किया गया था। इसी प्रकरण में वह जिला जेल में बंद है। पुलिस ने थाना शहर थानेसर में आरोपी रोशन लाल के खिलाफ जेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में मिले मोबाइल और मादक पदार्थ
मार्च-2013 में एक कैदी से मोबाइल, 58 ग्राम अफीम और 110 ग्राम चरस बरामद हुई थी
दिसंबर-2015 एक हत्यारोपी से मोबाइल और अन्य सामग्री बरामद हुई थी
अप्रैल-2016 में जेल के टॉयलेट से दो मोबाइल और मादक पदार्थ बरामद हुए थे
मई-2016 में जेल के बंदी से मोबाइल फोन बरामद हुआ था
जनवरी-2017 में विशेष सर्च अभियान के दौरान 14 मोबाइल फोन बरामद हुए थे
मई-2017 में सैमसंग का मोबाइल, बैटरी और चार्जर बरामद हुए।
अगस्त-2017 में भी जेल के बाथरूम से दो मोबाइल फोन बरामद हो चुके हैं

डीएलएसए ने जेल में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर
कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से स्थानीय जेल में बंदियों के स्वास्थ्य की जांच करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नेहा नौहरिया की देखरेख में हुआ। सोमवार देर शाम जेल परिसर में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में लगभग सभी बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। सीजेएम नेहा नौहरिया ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ. गौरव चावला, डॉ. अनूप मेहता, डॉ. विक्रम, डॉ. मेजपाल ने बंदियों के स्वास्थ्य का चेकअप किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें