फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी खोखे में आग, लाखों सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से लगी खोखे में आग, लाखों सामान जला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। गुरुद्वारा रोड पर एक जूते-चप्पल की दुकान (लकड़ी के खोखे) में मंगलवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक खोखा और उसके अंदर का सामान जल चुका था। दुकानदार बिसंबर ने बताया कि वह मंगलवार को दुकान बंद करके गया था। करीब 12 बजे कुछ लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को देकर वह तुरंत दुकान पर पहुंचा और आग बुझाने की कोशिश की। जब तक दमकल की गाड़ी पहुंची, तब तक दुकान और अंदर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग की तपन से आसपास की दुकानों का भी कुछ सामान खराब हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें